संजू सैमसन को एशिया कप में प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं, इस पर काफी बहस हो रही थी। कई अलग-अलग देशों के क्रिकेटर लगातार यह कहते हुए नज़र आ रहे थे कि संजू सैमसन को अंतिम ग्यारह में मौका नहीं मिलेगा। यह चर्चा काफी समय से बनी हुई थी।लेकिन एशिया कप के पहले ही मैच में भारत के मुक़ाबले में उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया, जिससे सारे सवालों पर विराम लग गया। टीम मैनेजमेंट द्वारा उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया गया है और वह भारत के इस मुक़ाबले के दौरान टीम का हिस्सा बन चुके हैं।
Asia Cup 2025
संजू सैमसन हमेशा एक ओपनिंग बल्लेबाज़ के रूप में खेलते हुए दिखाई देते रहे हैं, लेकिन टी20 एशिया कप में शुभमन गिल की वापसी के बाद यह माना जा रहा था कि संजू सैमसन का नाम सिर्फ़ प्लान-15 या रिज़र्व खिलाड़ियों में ही रहेगा और उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाएगी। हालाँकि, संजू सैमसन एक विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के रूप में भी जाने जाते हैं, लेकिन उनकी जगह के लिए जितेश शर्मा भी एक मज़बूत दावेदार माने जा रहे थे। टीम में विकेटकीपर के रूप में जितेश को वरीयता दी जा सकती थी और यह भी संभावना जताई जा रही थी कि संजू सैमसन को टीम में शामिल करना मुश्किल होगा।
ये भी पढ़ें : सांसद पुत्र होकर भी चुनी क्रिकेट की राह: जानिए सार्थक रंजन कौन हैं और कितनी है उनकी नेटवर्थ
टीम इंडिया के लिए ओपनर बल्लेबाज़ के रूप में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी मैदान पर उतरती नज़र आई। वहीं, शुभमन गिल उपकप्तान की भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में उनकी जगह पर संजू सैमसन का ओपनिंग करना भी असंभव माना गया।लेकिन इसके उलट, जब संजू सैमसन को अचानक प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया और वह जितेश शर्मा की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के रूप में खेलते नज़र आए, तो यह सभी अटकलों को विराम देने वाला फ़ैसला साबित हुआ। यह वापसी काफ़ी लंबे समय के बाद हुई है और कई लोगों के लिए यह चौंकाने वाला भी रहा।
Ind Vs Uae Playing 11
भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। तो यह है इंडिया वर्सेस यूएई के मुकाबले पहले मैच के लिए भारत की पहली प्लेइंग इलेवन।
UAE- मोहम्मद वसीम (कप्तान), आलिशान शराफू, राहुल चोपड़ा, आसिफ खान, ध्रुव पराशर, हर्षित कौशिक, मोहम्मद जोहेब, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मोहम्मद रोहिद, सिमरजीत सिंह।
भारत टीम ने यूएई को 9 विकेट से हरा दिया।
भारतीय टीम ने एशिया कप के पहले ही मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है। यह मैच भारत और यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के बीच खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला मैच अपने नाम कर लिया। टीम ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी और बल्लेबाजी से यूएई को हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप की शुरुआत मजबूत अंदाज़ में की है, जबकि यूएई की टीम अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी।Uae टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 3.1 ओवर में 57 रन बनाए।
जवाब में भारतीय टीम ने 4.3 ओवर में ही 60 रन पूरे कर लिए। इसके बाद भारतीय टीम ने पॉइंट टेबल पर अपनी पहली जीत के साथ नंबर वन स्थान हासिल कर लिया। टीम की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को नहीं मिली, लेकिन गेंदबाजी ने कमाल किया। कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए और केवल 7 रन दिए। शिवम दुबे ने 4 ओवर में 3 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को भी एक-एक विकेट मिला। यूएई की टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मोहम्मद वसीम ने बनाए, जो कप्तान भी हैं, उन्होंने 19 रन बनाए।
ये भी पढ़ें : आयुष म्हात्रे की आईपीएल जर्नी: नेटवर्क का ग्राफ हुआ सुपरहिट :Ayush Mhatre Networth
जवाब में उतरी भारतीय टीम ने यह मैच एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया। अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे। शुभमन गिल ने नॉट आउट रहते हुए 20 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के थे। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2 गेंदों में 7 रन बनाए, जिसमें एक छक्का भी शामिल था।
2 thoughts on “संजू सैमसन को लेकर बड़ा धमाका — एशिया कप प्लेइंग XI से बाहर? फैंस हैरान”